रविवार, 21 दिसंबर 2008

ग्वालियर मेला में विभिन्न पशु प्रतियोगिताएं आयोजित होगी

ग्वालियर मेला में विभिन्न पशु प्रतियोगिताएं आयोजित होगी

ग्वालियर 20 दिसम्बर 08। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला ग्वालियर पशु मेले का आज यहां शुभारंभ हुआ। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण एवं प्रदेश के पशु पालन विभाग के सौजन्य से लगने वाला यह मेला 24 दिसम्बर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न पशु प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी।

       प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 दिसम्बर को दोपहर एक बजे गौ वंशीय पशु प्रतियोगिताएँ होंगी। जिसमें हरियाणा नस्ल की बछड़े 2 से 4 दांत, सांड 4 दांत से ऊपर , औसर, गाय, बैल जोड़ी हल्की एवं बैल जोड़ी भारी शामिल हैं। जर्सी संकर मै गाय, बछड़ा, बछिया औंसर, होलस्टियन संकर में गाय, बछड़ा, बछिया औसर एवं जर्सी संकर / होलस्टियन संकर सांड की प्रतियोगिताएँ होंगी। इसके द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कारों का वितरण दूसरे दिन शाम 5 बजे होगा। इसी प्रकार 22 दिसम्बर को मुर्रा भेंस, औसर, पाड़ा, भदावरी भैंस, औसर, पाड़ा, स्थानीय भैस, औसर एवं पाड़े की प्रतियोगिताएँ होंगी। 23 दिसम्बर को जमुनापारी बकरा एवं बकरी, बरबरी बकरा एवं बकरी, स्थानीय बकरा एवं बकरी तथा मुर्गा -मुर्गी की प्रतियोगिताएँ होंगी। 24 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से सर्वोत्तम नर एवं मादा का मुख्य अतिथि द्वारा चयन किया जाकर पुरस्कार वितरित किये जायेंगे।

       प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पशुओं का पंजीयन पशु चिकित्सालय कामधेनु नगर (मेला ग्राउण्ड) पर किया जायेगा। घोड़ा-घोड़ी, ऊंट-ऊंटनी का नाच 24 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से मुख्य अतिथि के समक्ष होगा। निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। प्रतियोगिताएँ निर्धारित दिनांक एवं समय पर होंगी। पुरस्कार प्राप्ति के लिये अपना विजेता कार्ड लाना अति आवश्यक है। जिस व्यक्ति के नाम एन्ट्री होगी, पुरस्कार उसी को दिया जायेगा। नाबालिग बच्चों के नाम से एन्ट्री मान्य नहीं  होगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: