गुरुवार, 25 दिसंबर 2008

उपायुक्त द्वारा क्षेत्राधिकारियों को बी.पी.एल. कार्ड जारी करने के निर्देश दिये गये

उपायुक्त द्वारा क्षेत्राधिकारियों को बी.पी.एल. कार्ड जारी करने के निर्देश दिये गये

ग्वालियर दिनांक 24.12.2008- उपायुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों को  बी.पी.एल. सूची अनुसार जिन हितग्राहियों के बी.पी.एल. कार्ड अभी तक नहीं बन पाये हैं। उन समस्त हितग्राहियों के बी.पी.एल. कार्ड दिनांक 05 जनवरी 2009 तक बनाये जाकर वितरण किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

       अपने निर्देश में उपायुक्त द्वारा क्षेत्राधिकारियों को इस तथ्य के लिये विशेष रूप से लिखा गया है कि क्षेत्राधिकारी ऐसे समस्त हितग्राही जिनके बी.पी.एल. कार्ड नहीं बन सके हैं, उनका स्थल पर जाकर फार्म भरवाया जाकर बी.पी.एल. कार्ड बनवाये, वितरण करें व संधारित पंजी में पावती लेवे। यदि वार्ड में हितग्राही नहीं मिलते हैं तो तत्संबंधी पंचनामा स्थल पर बनवायें एवं सम्मानीय पार्षद की जानकारी में भी यह तथ्य लाया जावे। विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाये सूची अनुसार सही व्यक्तियों के ही बी.पी.एल. कार्ड बने।

 

कोई टिप्पणी नहीं: