मंगलवार, 24 फ़रवरी 2009

महापौर द्वारा रोशनीघर पार्क का निरीक्षण कर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा लगाये जाने के निर्देश

महापौर द्वारा रोशनीघर पार्क का निरीक्षण कर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा लगाये जाने के निर्देश

ग्वालियर दिनांक 21.02.2009& महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने आज रोशनीघर स्थित निगम पार्क का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्क को सुंदर बनाये जाने हेतु पार्क प्रभारी को आदेशित किया गया। साथ ही राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा इसी पार्क में स्थापित की जावेगी, इस हेतु अधीक्षणयंत्री जनकार्य को निर्देश दिये कि वे तत्काल प्रतिमा स्थापना हेतु पेडस्टल तैयार करायें।

       ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रवीर दुर्गादास की प्रतिमा शीघ्र लगाये जाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा नगर आगमन पर दिये गये थे, इसी क्रम में स्थल का चयन किया गया और यह प्रतिमा रोशनीघर स्थित पार्क में लगाये जाने का निर्णय लिया गया है जिसका लोकार्पण प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मान. शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक मार्च के लगभग किया जावेगा। महापौर द्वारा निगम के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि प्रतिमा स्थापना की पूर्ण कार्यवाही एक मार्च से पूर्ण कर लें।

 

कोई टिप्पणी नहीं: