शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2009

नव सवंत्सर महोत्सव के आयोजन हेतु महापौर ने बैठक ली

नव सवंत्सर महोत्सव के आयोजन हेतु महापौर ने बैठक ली

ग्वालियर दिनांक 26.02.2009- महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने नव सवंत्सर महोत्सव मनाये जाने के संबंध में एवं उनमें की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में आज विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं निगम अधिकारियों की बैठक  आयोजित की।

       आयोजित बैठक में महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने इस वर्ष नव सवंत्सर महोत्सव बड़े धूमधाम से आयोजित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सम्पूर्ण व्यवस्थायें आयोजन के पूर्व पूर्ण कर ली जावे, इस वर्ष नव सवंत्सर महोत्सव समारोह 26 अप्रेल से 28 अप्रेल तक आयोजित किया जाना है। इसके साथ-साथ सम्पूर्ण शहर में लगभग 15 श्रृख्लायें आयोजित होंगी। इन सभी की व्यवस्थाओं हेतु संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सम्पूर्ण व्यवस्थायें चुनाव आचार संहिता के पूर्व पूर्ण कर लेंवे।

       आज की बैठक में विभिन्न सांस्कृतिक समितियों के सदस्य एवं निगम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: