सोमवार, 16 फ़रवरी 2009

अपर कलेक्टर एवं एस डी एम. द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण

अपर कलेक्टर एवं एस डी एम. द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण

ग्वालियर 15 फरवरी 09। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री विनोद शर्मा एवं एस डी एम. श्री आदित्य सिंह तोमर द्वारा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 14 ग्वालियर ग्रामीण के विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण पर मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया गया। उन्होंने ग्राम निरावली, पुरानी छावनी, बरौआ, नूराबाद, वीरपुर तथा अजयपुर के मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया।

       अधिकारी द्वय द्वारा मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं हटाने के लिये प्राप्त दावे आपत्तियों का परीक्षण किया गया। उन्होंने बी एल ओ., सुपरवाइजर, सरपंच, पंचायत सचिव एवं आवेदनकर्ताओं से रूबरू होकर चर्चा की तथा उन्हें आवश्यक निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि मतदाता सूची में 1.77 प्रतिशत नाम बढ़े हैं। जिसके संबंध में अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी ली गई। अपर कलेक्टर श्री विनोद शर्मा को इस कार्य का प्रभारी बनाया गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: