मंगलवार, 17 फ़रवरी 2009

रेशमी वस्त्रों की प्रदर्शनी सह विक्रय केन्द्र का शुभारंभ

रेशमी वस्त्रों की प्रदर्शनी सह विक्रय केन्द्र का शुभारंभ

ग्वालियर 16 फरवरी 09। रेशम संचालनालय भोपाल के अंतर्गत, म प्र. सिल्क फेडरेशन भोपाल एवं म प्र. सिल्क फेडरेशन गुना के तत्वावधान में आज यहां मानस भवन में आयोजित दस दिवसीय रेशमी वस्त्रों की प्रदर्शनी सह विक्रय का शुभारंभ ग्वालियर नगर निगम के महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री तिवारी, हाथकरधा, श्री तिवारी हस्त शिल्प विकास निगम एवं मीडिया जगत के प्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही विभागीय अधिकारी श्री पी एल. परमार सहायक संचालक रेशम गुना, श्री ए के. थापर सहायक संचालक रेशम विदिशा, श्री एच एस. सोनी फील्ड ऑफीसर, श्री डी के. गुप्ता , श्री एस के. जैन , श्री पी एस. सेंगर उपस्थित थे।

       सहायक संचालक रेशम श्री पी एस. परमार ने बताया कि प्रदर्शनी सह विक्रय का 16 फरवरी से 25 फरवरी 09 तक विभाग द्वारा आयोजन किया गया है। जिसमें सिल्क फेडरेशन द्वारा महिलाओं द्वारा उत्पादित बागप्रिंट, ब्लॉक प्रिंट, क्रेप सिल्क, शिपोन प्योर सिल्क, सिल्क कॉटन की साड़ियाँ एवं ड्रेस मटेरियल एवं तैयार वस्त्रों का विक्रय 20 प्रतिशत छूट के साथ किया जा रहा है।

      महापौर श्री शेजवलकर ने रेशम प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें उन्हें किस प्रकार रेशम की खेती कर रेशम कीट पालन किया जाता है, तैयार कोसाफलों से उसका धागा निकालने का कार्य जो राघौगढ़ गुना में किया जाता है एवं बुनकरों द्वारा वस्त्र निर्माण का कार्य    किस प्रकार किया जाता है आदि गतिविधियों की विस्तार से जानकारी सहायक संचालक श्री परमार ने महापौर एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों को दी। महापौर, उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने रेशमी वस्त्रों को क्रय कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

      सिल्क फेडरेशन द्वारा प्रायोजित प्रदर्शनी एवं विक्रय के आयोजन में शुध्द रेशमी कोसा वस्त्रों का विक्रय 20 प्रतिशत छूट के साथ किया जा रहा है। इस आयोजन में विभिन्न स्थानों से आये शिल्पकार बुनकर भी अपनी उत्पादित सामग्री का विक्रय करने के लिये लाये है।

      श्री परमार ने कहा कि इस प्रदर्शनी से प्राकृतिक शुध्द रेशम का विक्रय दस दिवसीय प्रदर्शनी में किया जा रहा है। उन्होंने ग्वालियर वासियों से इस प्रदर्शनी सह विक्रय केन्द्र आयोजन का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: