गुरुवार, 19 मार्च 2009

सिंचाई राजस्व बसूली अभियान : दो दिन में 3.21 लाख रूपये बसूले

सिंचाई राजस्व बसूली अभियान : दो दिन में 3.21 लाख रूपये बसूले

ग्वालियर 18 मार्च 09। जल संसाधन संभाग हरसी (डबरा) के अन्तर्गत चलाये जा रहे बकाया राजस्व वसूली अभियान को उल्लेखनीय सफलता  मिल रही है। कार्यपालन यंत्री हरसी श्री एन पी. कोरी ने बताया कि इस संभाग में दो दिनों के भीतर ही करीब 3 लाख 21 हजार रूपये के सिंचाई राजस्व की बसूली की गई है। उन्होंने बताया कि केनाल डिप्टी कलेक्टर एवं उप यंत्री श्री आर पी. शर्मा द्वारा बुधबार को को हरसी में लगाये गये बसूली शिविर के माध्यम से करीबन एक लाख 71 हजार रूपये का सिंचाई राजस्व जाम कराया। इसी तरह गत दिवस यानि मंगलवार को केनाल डिप्टी कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा किसौली झाड़ौली, करियावटी, बन्हेरी व भितरवार आदि क्षेत्र से लगभग डेढ़ लाख रूपये की बसूली कराई थी। इस प्रकार केनाल डिप्टी कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा दो दिनों के भीतर ही करीबन तीन लाख 21 हजार रूपये की रिकॉर्ड बसूली कराई गई है। इस बसूली अभियान में अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन श्री आर एस. कुशवाह, उपयंत्री सर्वश्री ए के. दीक्षित, कन्हेरिया, ए के. मंगल व संतोष सिंह तथा सिंचाई निरीक्षक एवं अमीन श्री वृन्दावन पाठक ने भी सराहनीय योगदान दिया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: