रविवार, 26 अप्रैल 2009

दस्तावेजों की स्क्रूटनी एक मई को

दस्तावेजों की स्क्रूटनी एक मई को

ग्वालियर 26 अप्रैल 09। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि एक मई को प्रात: 9 बजे से एल एन आई पी ई. में विधानसभा क्षेत्रवार लोकसभा चुनाव से संबंधित निर्दिष्ट मतदान केन्द्रों से प्राप्त प्रारूप 17 क एवं संबंधित अन्य दस्तावेजों की स्क्रूटनी (सूक्ष्म जाँच) की जायेगी। कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं  कर्मचारियों को निश्चित समय व स्थान पर उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं: