शनिवार, 23 मई 2009

01 करोड़ 86 लाख रू. राशि के निर्माण कार्यों के टेण्डर स्वीकृति हेतु एम.आई.सी. की ओर भेजे गये

01 करोड़ 86 लाख रू. राशि के निर्माण कार्यों के टेण्डर स्वीकृति हेतु एम.आई.सी. की ओर भेजे गये

46 लाख के निर्माण कार्य प्रांरभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई

ग्वालियर दिनांक 22.05.2009- निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आज जनकार्य विभाग के विभिन्न प्रकरणों में 46 लाख के निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की, साथ ही 01 करोड़ 86 लाख के निर्माण कार्यों के टेण्डर स्वीकृति हेतु एम.आई.सी. की ओर भेजे गये।

       पार्षदों के मौलिक कार्यों को कराये जाने हेतु 99.63 लाख की निविदाओं के टेण्डर खोलकर एम.आई.सी. की अनुशंसा हेतु भेजे गये। इनमें वार्ड क्र. 19, 20, 21, 26, 36, 44 एवं 57 के वार्डों के मौलिक कार्य हैं। इसी प्रकार गुरूद्वारा पुल से बैजाताल रोड़ के उन्नयन व चौड़ीकरण करने हेतु तथा नाका चंद्रबदनी रोड पर, अशोक कॉलोनी से काल्पीब्रिज तक के डम्बरीकरण के कार्य हेतु 86 लाख की स्वीकृति हेतु प्रकरण महापौर एवं एम.आई.सी. की ओर भेजा गया।

       वरिष्ठ पार्षद निधि के अंतर्गत वार्ड क्र. 3, 23 एवं 40 में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्यों हेतु गहोई कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, विजयनगर आमखो एवं श्रीनगर कॉलोनी में 17.55 लाख के कार्य कराये जाने हेतु निगमायुक्त द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। इसी प्रकार औषधालय बाड़ा पर संधारण कार्य, माढरे की माता के पास, इन्टरलोकिंग कार्य, समाधिया कॉलोनी में सीवर लाईन एवं लक्ष्मणपुरा में नाला निर्माण कार्य, 28.38 लाख के कार्य कराये जाने की स्वीकृति भी निगमायुक्त द्वारा प्रदान की  गई।

 

कोई टिप्पणी नहीं: