शुक्रवार, 26 जून 2009

जीवन के लिये अनमोल ओ.आर.एस. घोल की जानकारी कार्यक्रम गुढ़ी ऊपर वार्ड क्र. 54 में आयोजित

जीवन के लिये अनमोल ओ.आर.एस. घोल की जानकारी कार्यक्रम गुढ़ी ऊपर वार्ड क्र. 54 में आयोजित

ग्वालियर दिनांक 25.06.2009& नोडल अधिकारी, एम.पी.य.ूएस.पी., नगर निगम ग्वालियर द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि दिनांक 24 जून को गुढ़ीऊपर बार्ड 54 स्थान गायत्री विद्या निकेतन में नगर निगम ग्वालियर के सहयोग से प्रोजेक्ट उत्थान के तहत सेडमेप संस्था द्वारा ओ.आर.एस. घोल पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के सामुदायिक विकास अधिकारी रहीम चौहान ने क्षेत्रीय महिला स्वयं सेवकों को गुढ़ीऊपर क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी दी। एवं सेडमेप कार्यकर्ता दिलीप शर्मा एवं श्रीमती ब्रजलता कौशल द्वारा ओ.आर.एस. घोल बनाने की प्रक्रिया तथा उससे होने वाले फायदे संबंधी जानकारी महिलाओं को दी।

गर्मी एवं बरसात में शरीर में पानी की कमी से डायरिया, उल्टी, दस्त आदि रोगों के बचाव के लिए ओ.आर.एस. घोल का अधिक से अधिक उपयोग करने से स्वास्थ्य में सुधार आता है एवं इन रोगों से बचा जा सकता है एवं स्थानीय आर.सी.बी. पूनम मांझी द्वारा बताया गया है कि ओ.आर.एस. घोल किस प्रकार से बनाया जाता है। जैसे एक चुटकी नमक तीन चुटकी चीनी को एक गिलास पानी में घोलकर बच्चे, महिलाओं, पुरूष उल्टी दस्त से पीड़ित व्यक्ति को बार-बार पिलाने से उसके स्वास्थ्य में सुधार होता है। बने हुए घोल का स्वाद उपस्थित सभी स्थानीय निवासियों ने इसका स्वाद चखा एवं घोल की सराहना की और उनके द्वारा इस घोल का अधिक से अधिक उपयोग किया जायेगा। सी.डी.ओ. भावना कुदेशिया, एवं एल.आर. कौशल द्वारा प्रोजेक्ट उत्थान की कार्य योजना की जानकारी स्थानीय निवासियों को दी गई। कार्यक्रम के अंत में कवीन्द्र कुश्वाह एवं सुमन चौरसिया द्वारा आभार व्यक्त किया।

 

कोई टिप्पणी नहीं: