मंगलवार, 30 जून 2009

जिला स्तरीय कोर्डिनेशन कमेटी का पुनर्गठन

जिला स्तरीय कोर्डिनेशन कमेटी का पुनर्गठन

ग्वालियर 29 जून 09। स्वास्थ्य संचालनालय के निर्देशानुसार जिला स्तरीय टी बी./ एच आई व्ही. कोर्डिनेशन कमेटी का पुर्नगठन किया गया है। कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे।

       प्राप्त जानकारी के अनुसार कमेटी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उपाघ्यक्ष, डब्ल्यू एच ओ. कन्सलटेन्ट क्षय नियंत्रण कार्यक्रम विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जिला क्षय अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। इनके अलावा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, अधीक्षक क्षय चिकित्सालय, नोडल अधिकारी जिला एड्स नियंत्रण समिति, जिले के सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी व सभी आई सी टी सी. प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा समस्त एम ओ टी सी. क्षय नियंत्रण, कमेटी के सदस्य होंगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: