रविवार, 27 सितंबर 2009

149 कार्यों के लिये दी गई प्रशासकीय स्वीकृति निरस्त

149 कार्यों के लिये दी गई प्रशासकीय स्वीकृति निरस्त

ग्वालियर 26 सितम्बर 09। वर्ष 2008-09 में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत एक करोड़ 21 लाख 77 हजार रूपये की 149 कार्यों के लिये दी गई प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी द्वारा निरस्त कर दी गई है। यह स्वीकृति वन संरक्षक सामान्य वन मण्डल द्वारा प्रस्तुत कार्य योजना के आधार पर दी गई थी।

      कलेक्टर श्री त्रिपाठी द्वारा वर्ष 2008-09 में 149  रोजगार मूलक कार्यों के लिये एक करोड़ 21 लाख 77 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई थी। जिसके लिये प्रथम अंशिका में कार्य एजेन्सी वन संरक्षक सामान्य वन मण्डल ग्वालियर को दस लाख रूपये की राशि प्रदाय की गई थी।

      वनसंरक्षक द्वारा वर्ष 2008-09 में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत स्वीकृत कार्य जॉब कार्डधारी श्रमिक उपलब्ध न होने के कारण निरस्त करने का अनुरोध कलेक्टर से किया गया। इसलिये कलेक्टर द्वारा वनसंरक्षक के प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर वर्ष 2008-09 में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना अन्तर्गत स्वीकृत 149 कार्यों के लिये एक करोड़ 21 लाख 77 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति निरस्त कर दी गई है। निरस्त कार्य अप्रारंभ होने के कारण व्यय राशि शून्य है। कार्यों के लिये प्रदाय 10 लाख रूपये की राशि वर्ष 2009-10 में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत स्वीकृत कार्यों पर व्यय की अनुमति प्रदान की गई है। कार्य एजेन्सी को 10 लाख रूपये का कार्यवार समायोजन कर 07 दिवस में पत्रक प्रस्तुत करने को कहा गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: