शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2009

उन्मुखीकरण प्रशिक्षण 22 अक्टूबर से 11 नवम्बर तक

उन्मुखीकरण प्रशिक्षण 22 अक्टूबर से 11 नवम्बर तक

ग्वालियर 22 अक्टूबर 09। क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केन्द्र ग्वालियर में म प्र. शासन के निर्देशानुसार ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों हेतु 21 दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का 22 अक्टूबर 09 को शुभारंभ हुआ यह प्रशिक्षण 11 नवम्बर 09 तक दिया जायेगा। प्राचार्य प्रशिक्षण केन्द्र डॉ. सी पी.गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण के अन्तर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी जावेगी। उक्त प्रशिक्षण सत्र में टीकाकरण, मलेरिया, एड्स, जेण्डर, क्षय रोग, कुपोषण के संबंध में नवीनतम जानकारी भी प्रदान की जावेगी।

      प्रशिक्षण का शुभारंभ संभागीय संयुक्त संचाचक डॉ. एच एस. शर्मा द्वारा किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को संस्था के प्राचार्य डॉ. सी पी. गुप्ता, डॉ. सरिता सिंघल ने संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ. ब्रजेश शर्मा, डॉ. एम एल. गुप्ता, सत्यवृत शर्मा एवं रज्जन गुप्ता उपस्थित थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: