मंगलवार, 27 अक्तूबर 2009

संभाग में दो लाख 48 हजार 222 राजस्व प्रकरणों का निरारकरण

संभाग में दो लाख 48 हजार 222 राजस्व  प्रकरणों का निरारकरण

ग्वालियर 25 अक्टूबर 09। चालू वित्तीय वर्ष में माह सितम्बर के अंत तक दो लाख 48 हजार 222 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले में 28 हजार 61 प्रकरण, शिवपुरी जिले में 73 हजार 445 राजस्व प्रकरण, गुना में 61 हजार 822, दतिया में 54 हजार 513 एवं अशोक नगर में 30 हजार 321 राजस्व प्रकरण निराकृत किये गये इस प्रकार संभाग के पाँचों जिलों में कुल दो लाख 48 हजार 222 प्रकरण निराकृत किये गये हैं।

      अविवादित नामांतरण- संभाग में 41 हजार 415 अविवादित नांमातरण प्रकरणों का निराकरण माह सितम्बर 09 तक किया गया जिसमें ग्वालियर जिले में 9 हजार 923 प्रकरण, शिवपुरी में 15 हजार 839, गुना में 7 हजार 44, दतिया में 2 हजार 34 तथा अशोक नगर में 6 हजार 574 अविवादित नामांरण प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

      विवादित नामांतरण- विवादित नामांतरण प्रकरणों में 4 हजार 543 प्रकारणों का निराकरण माह सितम्बर अंत तक किया गया जिसमें ग्वालियर में एक हजार 37, शिवपुरी में एक हजार 86, गुना में एक हजार 170, दतिया में 524 तथा अशोक नगर में 726 प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

      अविवादित एवं विवादित बंटवारा प्रकरणों का निराकरण- संभाग में अविवादित बंटवारा के प्रकरणों का निपटारा करते हुए कुल 5 हजार 848 प्रकरण राजस्व अधिकारियों द्वारा निराकृत किये गये, जिसमें ग्वालियर में 657, शिवपुरी में 2 हजार 189, गुना में 773, दतिया में 587 व अशोक नगर में एक हजार 642 प्रकरण निराकृत किये गये हैं। विवादित बंटवारों के तहत कुल 4 हजार 419 बंटवारा प्रकरणों का निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में ग्वालियर जिले के 434, शिवपुरी के 2 हजार 280, गुना में 788, दतिया के 425 व अशोक नगर के 492 प्रकरण शामिल हैं।

      सीमांकन प्रकरणों का निराकरण- संभाग में सीमांकन प्रकरणों के निराकरण के तहत ग्वालियर जिले में एक हजार 443 सीमांकन प्रकरण, शिवपुरी में दो हजार 624, गुना में एक हजार 488, दतिया में एक हजार 83, अशोक नगर में एक हजार 352 सीमांकन प्रकरणों को मिलाकर कुल 7 हजार 990 प्रकरण निराकृत किये गये।

 

कोई टिप्पणी नहीं: