सोमवार, 16 नवंबर 2009

महापौर द्वारा करोड़ों रूपयें के निर्माण कार्यों के भूमि पूजन किये

महापौर द्वारा करोड़ों रूपयें के निर्माण कार्यों के भूमि पूजन किये

ग्वालियर दिनांक 10.11.2009- नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि महापौर विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा आई.एच.एस.डी.पी. योजना के तहत जिसमें गरीबों के लिये आवास मुहैया कराया जाना है जिसके क्रम में सिंधिया नगर में लागत 752 लाख पार्षद श्रीमती गंगा देवी राजकुमार पाल, हेमसिंह की परेड लागत 679 लाख पार्षद समीक्षा गुप्ता, समाधिया कॉलोनी लागत 855 लाख पार्षद सतीश बोहरे, सुरेशनगर टे्रचिंग ग्राउण्ड लागत 1043 लाख एवं बकरा मण्डी लागत 268 लाख पार्षद विनोद कुमार अष्टैया की निधि से आई.एच.एस.डी.पी. योजना के तहत भूमि पूजन किया गया।

       प्रोजेक्ट उत्थान योजना के तहत गंदी बस्ती क्षेत्र हरिजन बस्ती वार्ड क्र. 8 पार्षद श्रीमती ऊषा गोस्वामी की निधि से सीवर, सड़क एवं पेयजल के कार्य जिसकी लागत 20 लाख रू. है, भूमि पूजन किया गया।

       सर्व शिक्षा अभियान के तहत वार्ड क्र. 25 के अंतर्गत आदित्य नगर में मिडिल स्कूल का निर्माण कार्य पार्षद हरिओम यादव की निधि से लागत 5 लाख 86 हजार, वार्ड क्र. 24 पार्षद विशाल सिंह गुर्जर की निधि से गोले का मंदिर में मिडिल स्कूल का निर्माण कार्य लागत 5 लाख 86 हजार, वार्ड क्र. 3 पार्षद शिवदयाल छैइया की निधि से चरणतीर्थ के पीछे विनयनगर में मिडिल स्कूल का निर्माण कार्य लागत 5 लाख 86 हजार, वार्ड क. 15 पार्षद महेश कुमार गौतम की निधि से मानमंदिर में मिडिल स्कूल का निर्माण कार्य लागत 5 लाख 86 हजार, वार्ड क्र. 12 पार्षद भगवती राजपूत की निधि से पटेल स्कूल हजीरा में मिडिल स्कूल का निर्माण कार्य लागत 5 लाख 86 हजार, वार्ड क्र. 45 क्षेत्रीय पार्षद गंगा अलबेल सिंह घुरैया की निधि से निम्बाजी की खोह में मिडिल स्कूल का निर्माण कार्य लागत 5 लाख 86 हजार, वार्ड क्र. 48 के क्षेत्रीय पार्षद राकेश माहौर की निधि से गोल पहाड़िया में दो स्थानों में मिडिल स्कूल का निर्माण कार्य लागत 11 लाख 72 हजार, वार्ड क्र. 39 क्षेत्रीय पार्षद हजारी सिंह बघेले की निधि से देवनगर में मिडिल स्कूल का निर्माण कार्य लागत 5 लाख 86 हजार, वार्ड क्र. 54 क्षेत्रीय पार्षद घनश्याम शाक्य अंतर्गत तिलनगर में मिडिल स्कूल का निर्माण कार्य लागत 5 लाख 86 हजार रू. का भूमि पूजन किया गया।

       नगर निगम का टाऊन हॉल जो कि जर-जर अवस्था में है, के जीर्णोध्दार हेतु 92 लाख रू. की लागत भूमि पूजन किया गया। पिन्टो पार्क जडेरूआकलां में लागत 9 लाख  एवं सांई नगर के एम ब्लॉक हरिशंकरपुरम में विभिन्न रोड़ों का डामरीकरण लागत 12 लाख 50 हजार रू., गायत्रीबिहार में बर्फ फैक्ट्री के बगल में डब्ल्यू.बी.एम. डामरीकरण कार्य लागत 3 लाख 85 हजार रू. का उद्धाटन, वार्ड क्र. 39 में मौलिक कार्य के तहत इंटरलोकिंग टाईल्स लागत 5 लाख एवं सीवर लाईन निर्माण लागत 5 लाख रू., वार्ड क्र. 58 अंतर्गत पदमा विद्यालय में आर.सी.सी. छत का निर्माण, दिनांक 8 नवम्बर 2009 को वार्ड क्र. 58 क्षेत्रीय पार्षद एवं सभापति बिजेन्द्र सिंह जादौन के अंतर्गत टकसाल स्कूल में एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, नगर निगम के प्रशासनिक भवन की बाउण्ड्रीबॉल का लोकार्पण लागत 3 लाख रू., वार्ड क्र. 20 के क्षेत्रीय पार्षद मंजू राजीव ंसिह की निधि से कुन्दननगर में डब्ल्यू.बी.एम. लागत 4 लाख रू., वार्ड क्र0. 40 डॉ. श्रीमती शोभा सिंह सिकरवार की निधि से वर्ष 2009-10 के अंतर्गत मौलिक कार्य के तहत बजरंग नगर में सीमेन्ट कंक्रीट लागत 15 लाख, वार्ड क्र. 40 के देवनगर में वर्ष 2008-09 के अंतर्गत सीमेन्ट कंक्रीट कार्य लागत 10 लाख रू., प्रोजेक्ट उत्थान अंतर्गत गंदी बस्ती क्षेत्र ग्राम बरा में वार्ड क्र. 01 में सड़क एवं पेयजल व्यवस्था हेतु लागत 57.74 के कार्य का भूमि पूजन किया गया।

       वार्ड क्र. 26 अंतर्गत लैदर फैक्ट्री के पास डाम्बरीकरण का लोकार्पण लागत 15 लाख, वार्ड क्र. 26 के अंतर्गत सूरीनगर सड़क डाम्बरीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। बौध्दधाम का लोकार्पण अध्यक्षता लालजी जादौन, मोहन सिंह कोटिया एवं विशाल सिंह गुर्जर के उपस्थिति में किया गया।

       वार्ड क्र. 43 अंतर्गत दही मण्डी में मौलिक कार्य के तहत डाम्बरीकरण कार्य का शुभारम्भ पार्षद शम्मी शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनिल सांगला, प्रवीण अग्रवाल, अरविन्द्र चतुर्वेदी उपयंत्री, श्रीकृष्ण शर्मा, कैलाश नारायण शर्मा और विनोद गिदवानी, महेश सांगी, नागेन्द्र चतुर्वेदी, बंटी गौड व चिक्कू सांगला आदि उपस्थित थे। वार्ड क्र. 48 के अंतर्गत लेले वाले मौहल्ले में पार्क की बाउण्ड्रीबॉल लागत 4.5 लाख का भूमि पूजन किया गया। राजा गैस गोदाम रोड पर बूस्टर पम्प एवं जी.आई.एस. पाईप लाईन का भूमि पूजन पार्षद राकेश माहौर द्वारा किया गया।

       वार्ड क्र. 25 के अंतर्गत दीनदयाल नगर में सीवर लाईन निर्माण लागत 4 लाख, दीनदयाल नगर में ही इंटरलोकिंग टाईल्स निर्माण का भूमि पूजन लागत 4 लाख रू. से किया गया। वार्ड क्र. 4 क्षेत्र क्र. 1 के अंतर्गत कैलाश नगर गली न.2 आध्यात्मिक निकेतन के सामने सीमेन्ट कंक्रीट निर्माण कार्य का भूमि पूजन सभापति बिजेन्द्र सिंह जादौन द्वारा किया गया जिसकी कुल लागत 2 लाख रू. है। इस अवसर पर आर.के. गुप्ता संचालक विकास प्राधिकरण, पार्षद राहुल राय एवं क्षेत्र के अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

       वार्ड क्र. 23 के क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मधु रामअवतार शाक्य की निधि से काल्पीब्रिज कॉलोनी में डाम्बरीकरण रोड़ लागत 12 लाख का भूमि पूजन किया गया।

डी.के. गुप्ता द्वारा बताया गया कि लक्कड़खाना नलकूप से पिंजारों की मस्जिद तक पाईप लाईन डालने का भूमि पूजन पार्षद प्रतिनिधि भगवानलाल सविता द्वारा किया गया जिसकी कुल लागत 80 हजार रू. है।

वार्ड क्र. 32 के अंतर्गत मौलिक कार्य वर्ष 2008-09 एवं वर्ष 2009-10 से निम्न कार्यों का भूमि पूजन कर शुरूआत की जिसमें आसमानी माता रोड सी.सी. निर्माण कार्य, खल्लासीपुरा बाथम मौहल्ला एवं फाग़बागा चौक में चेम्बर नाली एवं सी.सी. निर्माण कार्य, हनुमान घाटी लेण्डफिल साइड पर पार्क एवं विभिन्न निर्माण कार्य, प्रजापति मौहल्ला डोंगरपुरा में सी.सी. एवं नाली निर्माण एवं प्याऊ वाली गली में सीमेन्ट कंक्रीट निर्माण कार्य एवं चेम्बर सीवर लाईन आदि का भूमि पूजन राजेन्द्र जैन द्वारा किया गया।

खल्लासीपुरा शैलू की गली में नाली रिपेयर एवं सी.सी. कार्य, सीवर के चेम्बरों का निर्माण, लक्ष्मणतलैया रमेश की चक्की के सामने सीवर लाइन निर्माण एवं सी.सी. फर्श, लक्ष्मणतलैया सरोवर के पीछे (जहां शाखा लगती है) वहां सी.सी. फर्श एवं चबूतरों की दीवार मरम्मत, नौगजा रोड पर शुभम कॉम्लेक्स के पीछे सामुदायिक भवन/प्राथमिक विद्यालय एवं शौचालय निर्माण एवं पौठा (खल्लासीपुरा) मुन्नापाल की गली में सीवर चेम्बर एवं नाली निर्माण तथा सी.सी. कार्यों का भूमि पूजन किया गया।  

 

कोई टिप्पणी नहीं: