सोमवार, 16 नवंबर 2009

शहर से अवैध होर्डिंग हटायेगा नगर निगम

शहर से अवैध होर्डिंग हटायेगा नगर निगम

ग्वालियर दिनांक 10.11.2009- उपायुक्त एवं विज्ञापन प्रभारी नगर निगम ग्वालियर द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि नगर निगम की स्वीकृति के बिना जो अवैध होर्डिंग शहर में लगाये गये है वे सब होर्डिंग हटाये जाने हैं। नगर निगम द्वारा होर्डिंगों के निरीक्षण के दौरान निम्न होर्डिंग अवैध होकर हटाये जाने है।

       मैदा मिल के सामने, कार्यालय सहायक संचालक, मत्स्य उद्योग के पास पर दो हार्डिंग, दीनदयाल नगर गेट बालाजी मेडीकल के बगल में एवं सामने चार होर्डिंग, दीनदयाल नगर गेट के पास ही पुलिस सहायता केन्द्र के पास एक होर्डिंग, दीनदयाल नगर महाराजा कॉम्पलेक्स के पास तीन होर्डिंग, एयरपोर्ट तिराहे पर एक होर्डिंग, महाराजपुरा पुलिस चौकी के पास तीन होर्डिंग एवं पड़ाव कलावीथिका के सामने एक होर्डिंग हटाये जाने की कार्यवाही की जानी है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: