मंगलवार, 27 अप्रैल 2010

एम.आई.सी. की बैठकों में उपस्थित रहें सभी संबंधित अधिकारी : जगत सिंह कौरव

एम.आई.सी. की बैठकों में उपस्थित रहें सभी संबंधित अधिकारी : जगत सिंह कौरव

विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग की समिति की बैठक सम्पन्न

तीन वर्ष से पदस्थ कर्मचारियों की सूची मांगी सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी ने

 

ग्वालियर दिनांक-26.04.2010- नगर निगम की मेयर-इन-कांउसिल की बैठकों में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियाें की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। बैठकाें में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। नगर निगम में विभिन्न विभागों में तीन वर्ष से अधिक अवधि से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों/ कर्मचारियों कार्यालय अधीक्षकों एवं लिपिकों, टी.सी., कर संग्रहकों और राजस्व निरीक्षकाें की सूची 15 दिवस के अंदर विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग समिति को उपलब्ध कराई जावे।न्यायालय में कितने प्रकरण किस न्यायालय में लंबित और उनमें से किन-किन के जबाब दिये जा चुके है और किन-किन के जबाब लंबित हैं, की जानकारी समिति को दी जावे। उक्ताशय के निर्देश विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक में एम.आई.सी. सदस्य जगत सिंह कौरव ने दिये।

       विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक आज दोपहर 03.00 बजे नगर निगम परिषद के सभागार में प्रांरभ हुई। बैठक में एम.आई.सी. सदस्य द्वारा सभी अधिकारियों से विभाग के बारे में विभिन्न जानकारियां प्राप्त की गई जिसमें श्री कौरव द्वारा अधिकारियों से सभी विभागों के प्रभारियों की सूची मांगी गई। इसके साथ ही बैठक में समिति सदस्यों द्वारा नगर निगम में कार्यरत वकीलों की जानकारी तथा किसके पास कितने प्रकरणों का आवंटन किया गया है इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी मांगी गई है। संबंधित अधिकारी द्वारा यह जानकारी शीघ्र देने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद श्री कौरव ने विधि विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न न्यायालयीन प्रकरणों में पैडिंग प्रकरणों एवं कितने प्रकरणों में क्या-क्या निर्णय हुये उसकी विस्तार से जानकारी मांगी गई। इसके पश्चात समिति सदस्यों द्वारा निगम में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बारे में जानकारी चाही गई तथा अधिकारियों व कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची मांगी गई जिसमें संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि नगर निगम में लगभग 2500 नियमित अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं जिसमें निगमायुक्त से लेकर सफाई कर्मी शामिल है उन्होंने बताया कि इसमें लगभग 1350 सफाई कर्मचारी हैं। वहीं निगम में कलेक्टर दर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की जानकारी देते हुये बताया कि नगर निगम के विभिन्न विभागों में मिलाकर लगभग 450 कर्मचारी कलेक्टर दर पर कार्यरत हैं जो कि विभिन्न विभागों की मांग के अनुसार उपलब्ध कराये गये थे। बैठक के दौरान समिति प्रभारी द्वारा सफाई संरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इसके पश्चात श्री कौरव ने अधिकारियों से जानकारी मांग की कि निगम के ऐसे अधिकारी/कर्मचारी है, जिसके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है इसके बाद संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि लगभग 4 या 5 अधिकारी ऐसे हैं जिनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है तथा लगभग 20 कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। वहीं विभाग की अगली बैठक 20 मई 2010 को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी।

       बैठक में एम.आई.सी. सदस्य जगत सिंह कौरव, समिति सदस्य राजेश सिंह, देवेन्द्र सिंह राठौर, प्रकाश कोरी, दिनेश सिकरवार, ममता गजेन्द्र राठौर, विधि सलाहकार रामेश्वर भार्गव, लेखाधिकारी दिनेश बाथम, सामान्य प्रशासन विभाग के कार्यालय अधीक्षक सुनील कुमार भटेले, सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: