सोमवार, 24 मई 2010

राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना के तहत रोजगार गतिविधियों हेतु 2 करोड़ 40 लाख रूपये की राशि जारी

राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना के तहत रोजगार गतिविधियों हेतु 2 करोड़ 40 लाख रूपये की राशि जारी

ग्वालियर 17 मई 10। महात्मागाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत स्टार और सैकेण्ड स्टार के रूप में चिन्हित 120 ग्राम पंचायतों तथा जनपद पंचायतों को 2 करोड़ 40 लाख रूपये की राशि उपलब्ध करा दी गई है। कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी द्वारा उक्त सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिवों को रोजगार मूलक कार्यों में गति लाने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को रोजगार के लिये गांव से पलायन करने की स्थिति निर्मित नहीं होने दी जावे। प्रत्येक ग्राम में समुदाय की मांग पर रोजगार मूलक कार्य प्रारंभ कराया जावे।

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनोद शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार महात्मागांधी रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत जिले को 5 करोड़ रूपये की प्रथम किस्त प्राप्त हुई है जिसमें से 2 करोड़ 40 लाख रूपये की राशि ग्राम पंचायतों व जनपद पंचायतों को उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले की 80 स्टार पंचायतों को 2 लाख रूपये प्रति पंचायत के मान से कुल एक करोड़ 60 लाख रूपये तथा 40 डवल स्टार पंचायतों की एक लाख रूपये के मान से कुल 40 लाख रूपये तथा प्रत्येक जनपद पंचायत को 10-10 लाख रूपये की राशि प्रदान कर दी गई है।

       उन्होंने बताया कि मुरार विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गुर्री, भवनपुरा, सिरोली, गुठीना, राहुली, बेहट, दंगियापुरा, डांगगुठीना, भटपुरासानी, उटीला, चपरोली, दयेली, गुंधारा, बिजौली, रनगंवा, दुहिया, अर्रोली, गोबई, हस्तिनापुर, इकहरा, राई, बिल्हेटी, चकमेंहरोली, पारसेन, सूरों, बंधोली, बरेठा, मुगलपुरा, किरावली, बड़ेराफुटकर शामिल है। विकासखण्ड बरई के अन्तर्गत तिलघना, मोहना, बरई, घाटीगांव, हुकुमगढ़,  जखोदा, बरौआ, सिमरियाटांका, समराई, चराईश्यामपुर, बड़कागांव, गिरवई, बांगवालागांव, जेबरा, सिगोरा, सहसारी, निरावली, पवा, पार, आरोन, मिलावली, नौगांव, कुलैथ, नयागांव, थर, रूद्रपुरा, चैत, दौरार, बन्हेरी, लखनपुरा ग्राम पंचायतें शामिल है।

       विकासखण्ड डबरा के अन्तर्गत बरोठा, वीरमढ़ाना, जनकपुर, रामगढ़ग्रामीण, बड़ेराबुजुर्ग, अर्रू, कैथौदा, सूखापठा, हथनौरा, सिसगांव, धई, पठापनिहार, बुजुर्ग, डबरागांव, गोबरा, बरगवां, छीमक, जरगांव, भेंसनारी, अकबई छोटी, बीजकपुर, महाराजपुर, सालबई, इकोना, इटायल, बोना, अजयगढ़, गढ़ी, धिरोरा, चिरपुरा, विकाखण्ड भितरवार में ककरघा, दौलतपुर, नोन की सराय, ररूआ, दोनी, कैथी, श्यामपुर, पवाया, खेड़ाभितरवार, करहिया, ईटमा, केरूआ, दुबई, बनवार, बेलगवां, गोहिन्दा, बाजना, मेहगांव, पिपरौआ, गधोटा, पुरी, बड़ेराभारस, सिकरौदा, लुहारी, सोताखिरिया, बागवई, झांकरी, रिठोदन, लदवाया, बनियातोर ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं: