शनिवार, 8 मई 2010

जनगणना 2011 : शहर की प्रथम नागरिक से 7 मई से शुरू होगी जनगणना

जनगणना 2011 : शहर की प्रथम नागरिक से 7 मई से शुरू होगी जनगणना

ग्वालियर दिनांक- 05.05.2010 - जनगणना 2011 के अंतर्गत आगामी 7 मई 2010 से जनगणना का कार्य प्रांरभ किया जा रहा है जिसके अंतर्गत शहर में जनगणना का शुभारंभ शहर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता के निवास हेम सिह की परेड से किया जायेगा। इसके उपरांत प्रत्येक क्षेत्र में रहने वाले विशिष्ट जनों को जनगणना सूची में पहले शामिल किया जायेगा।

       जनगणना 2011 का महाकार्य आगामी 7 मई से प्रांरभ किया जा रहा है जिसके तहत शहर के विशिष्ट जनो को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रत्येक क्षेत्र में रहने वाले विशिष्ट जनों की सूची तैयार की गई है जिसके तहत हर क्षेत्र में जनगणना का शुभारंभ विशिष्ट जनों के यहां से किया जावेगा। इसके तहत सर्वप्रथम शहर में जनगणना का आंरभ शहर की प्रथम नागरिक माननीय महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता के निवास से किया जायेगा। इसके पश्चात क्षेत्र में रहने वाले अन्य विशिष्ट जनों की जनगणना की जायेगी। वहीं जनगणना के लिये तैयार की गई विशिष्ट जनों की सूची में क्षेत्र के उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय के न्यायाधीश, महापौर, मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद, प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, अधिकारी, पत्रकार, उद्योग पति एवं विश्वविद्यालय के प्राख्यात प्रोफेसरों की गणना की जायेगी।      

 

कोई टिप्पणी नहीं: