बुधवार, 26 मई 2010

महापौर ने किया लेण्डफिल साईट का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

महापौर ने कियलेण्डफिल साईट का निरीक्षण, दियआवश्यक दिशनिर्देश

ग्वालियर दिनांक- 25.05.2010 - गत दिवस लेण्डफिल साईट पर लगी भीषण आग से हुये नुक्सान का जायजा लेने महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने आज लेण्डफिल साईट का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये एवं जले हुये कचरे को अलग कराने के भी निर्देश दिये। साथ ही लेण्डफिल साईट का प्लांट शीघ्र से शीघ्र प्रांरभ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

       महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता द्वारा आज लेण्डफिल साईट पर लगी भीषण आग से हुये नुक्सान का जायजा लेने लेण्डफिल साईड गयीं। इस दौरान उन्होंने सम्पूर्ण लेण्डफिल साईट का निरीक्षण किया तथा इस अग्निकाण्ड से हुये नुक्सान के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी कि लेण्डफिल साईट पर अग्निकाण्ड से सुरक्षा करने के लिये क्या-क्या उपाय किये गये थे। इस बारे में पूरी जानकारी लिखित रूप से 24 घण्टे में मेरे पास पहुंचाई जाये। इसके साथ ही महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता द्वारा निर्देश दिये गये कि आग से जल चुके कचरे को सामान्य कचरे से अलग करने की व्यवस्था की जाये इसके लिये एक प्राकक्लन मशीन एवं जे.सी.बी. मशीन नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी। इस दौरान महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि प्लांट को शीघ्र अतिशीघ्र चालू कराने की व्यवस्था की जाये।

       निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता के साथ उपायुक्त सम्पत्तिकर अभय राजनगांवकर एवं ओ.एस.डी. रमाकांत चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: