शनिवार, 5 जून 2010

जनगणना 2011: जनगणना के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी नियुक्त

जनगणना 2011

जनगणना के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी नियुक्त

ग्वालियर दिनांक 04 जून 2010- जनगणना 2011 कार्य के लिये प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त एन.बी.एस. राजपूत द्वारा क्षेत्रवाईज निरीक्षणकर्ता अधिकारी नियुक्त किये जो कि अपने अधीनस्थ अधिकारी के साथ संबंधित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्डों की जनगणना कार्य का रेण्डम निरीक्षक करेंगे एवं जनगणना कार्य की गुणवत्ता बनाये रखने की जिम्मेदारी निरीक्षणकर्ता अधिकारी की होंगी।

       जनगणना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जोन क्र.1 के अंतर्गत वार्ड क्र.1, 4 एवं 5 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी कीर्तिवर्धन मिश्रा, सहायकयंत्री को नियुक्त किया गया है। जोन क्र.2 के अंतर्गत वार्ड क्र.6, 9 एवं 10 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी ए.पी.एस. जादौन, सहायकयंत्री को नियुक्त किया गया। जोन क्र.3 के अंतर्गत वार्ड क्र.7, 8 एवं 15 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी महेन्द्र अग्रवाल, सहायकयंत्री को नियुक्त किया गया। जोन क्र.4 के अंतर्गत वार्ड क्र.11, 13 एवं 14 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी गुलाबराव काले, प्रभारी उपायुक्त को नियुक्त किया गया। जोन क्र.5 के अंतर्गत वार्ड क्र.12, 16 एवं 17 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव, सचिव को नियुक्त किया गया। जोन क्र.6 के अंतर्गत वार्ड क्र. 31 32 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी केशव सिंह चौहान, प्रभारी मदाखलत अधिकारी को नियुक्त किया गया। जोन क्र.7 के अंतर्गत वार्ड क्र.2, 3, 33 एवं 36 के लिये निरीक्षण्ाकर्ता अधिकारी दिग्विजय सिंह जादौन, प्रभारी मदाखलत अधिकारी को नियुक्त किया गया। जोन क्र. 8 के अंतर्गत वार्ड क्र.18, 19 एवं 25 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी अतिबल सिंह यादव, कार्यपालनयंत्री विद्युत को नियुक्त किया गया। जोन क्र.9 के अंतर्गत वार्ड क्र.20, 26 एवं 27 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी सुशील कटारे, सहायकयंत्री को नियुक्त किया गया। जोन क्र.10 के अंतर्गत वार्ड क्र. 21, 22 एवं 23 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी पवन सिंघल, सहायकयंत्री को नियुक्त किया गया। जोन क्र.11 के अंतर्गत वार्ड क्र.24, 28 एवं 30 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी विष्णु खरे, सिटीप्लानर को नियुक्त किया गया। जोन क्र.12 के अंतर्गत वार्ड क्र.45 एवं 56 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी श्रीकांत कांटे, कार्यशाला अधिकारी को नियुक्त किया गया। जोन क्र.13 के अंतर्गत वार्ड क्र.57, 58 एवं 59 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, उपायुक्त राजस्व को नियुक्त किया गया। जोन क्र.14 के अंतर्गत वार्ड क्र. 29 एवं 60 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी राजेन्द्र सिंह प्रभारी चिड़ियाघर अधिकारी को नियुक्त किया गया। जोन क्र.15 के अंतर्गत वार्ड क्र. 42, 43 एवं 34 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी दिनेश अग्रवाल, कार्यपालनयंत्री को नियुक्त किया गया। जोन क्र.16 के अंतर्गत वार्ड क्र. 37, 41 एवं 35 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी प्रेम पचौरी, प्रभारी कार्यपालनयंत्री को नियुक्त किया गया।

       जोन क्र.17 के अंतर्गत वार्ड क्र. 38 एवं 39 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी जगदीश शर्मा, प्रभारी उपायुक्त को नियुक्त किया गया। जोन क्र.18 के अंतर्गत वार्ड क्र.40 एवं 49 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, खेल अधिकारी को नियुक्त किया गया। जोन क्र.19 के अंतर्गत वार्ड क्र. 44, 46 एवं 50 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी बिनोद शर्मा, सहायक लेखाधिकारी को नियुक्त किया गया। जोन क्र.20 के अंतर्गत वार्ड क्र. 47, 48, 51 एवं 53 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी              ओ.पी. कौरव, स्वास्थ्य अधिकारी को नियुक्त किया गया। जोन क्र.21 के अंतर्गत वार्ड क्र.52, 54, 55 के लिये निरीक्षणकर्ता अधिकारी अशोक कुलश्रेष्ठ, अधीक्षणयंत्री को नियुक्त किया गया।

 

कोई टिप्पणी नहीं: