बुधवार, 30 जून 2010

हितग्राही मूलक योजनाओं के लिये जिला पंचायत द्वारा एक करोड़ 96 लाख

हितग्राही मूलक योजनाओं के लिये जिला पंचायत द्वारा एक करोड़ 96 लाख

72 हजार रूपये से अधिक राशि जारी

ग्वालियर 26 जून 10 ग्वालियर जिला पंचायत द्वारा विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लिये जनपद  पंचायतों को एक करोड़ 96 लाख 72 हजार 875 रूपये की राशि जारी की गई है। राष्ट्रीय वृध्दावस्था पेंशन योजना अन्तर्गत 73 लाख 64 हजार रूपये, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना अन्तर्गत 7 लाख 50 हजार रूपये, नि:शक्तजन पेंशन योजना अन्तर्गत 10 लाख 79 हजार 800 रूपये, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत 78 लाख 08 हजार 875 रूपये तथा राष्ट्रीय विधवा पेशन योजना अन्तर्गत 26 लाख 70 हजार 250 रूपये की राशि जनपद पंचायतों को जारी की गई है।

       जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय वृध्दावस्था पेंशन योजना में ग्रामीण क्षेत्र के लिये जनपद पंचायत मुरार को 4 लाख 32 हजार, जनपद पंचायत बरई को 7 लाख 39 हजार 800 रूपये, जनपद पंचायत डबरा को 7 लाख 27 हजार 800, जनपद पंचायत भितरवार को 6 लाख 43 हजार 200 रूपये की राशि जारी की गई है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम ग्वालियर  को 40 लाख 38 हजार 400 रूपये, सी एम ओ. नगर पालिका डबरा को 3 लाख 68 हजार 600, सी एम ओ. नगर पंचायत पिछोर को एक लाख 39 हजार 400, सी एम ओ. नगर पंचायत भितरवार को 74 हजार 200, सी एम ओ. नगर पंचायत आंतरी को 54 हजार 800, सी एम ओ. नगर पंचायत बिलौआ को एक लाख एक हजार 400 तथा छावनी बोर्ड मुरार को 44 हजार 400 रूपये की राशि आवंटित की गई है।

       राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अन्तर्गत जनपद पंचायत मुरार को 5 लाख, जनपद पंचायत बरई को एक लाख 50 हजार, जनपद पंचायत भितरवार को  एक लाख रूपये की राशि आवंटित की गई है।

       राष्ट्रीय नि:शक्तजन पेंशन योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में सी ई ओ. जनपद पंचायत मुरार को 17 हजार 400, सी ई ओ. जनपद पंचायत बरई को 2 लाख 38 हजार 800, सी ई ओ. जनपद पंचायत डबरा को 99 हजार 600, सी ई ओ. जनपद पंचायत भितरवार को 43 हजार 450 रूपये जारी किये गये हैं। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम ग्वालियर को 5 लाख 34 हजार, सी एम ओ. नगर पालिका डबरा को 67 हजार 200, सी एम ओ. नगर पंचायत आंतरी को 11 हजार 400, सी एम ओ. नगर पंचायत पिछोर को 13 हजार 800, सी एम ओ. नगर पंचायत भितरवार को 33 हजार 800, सी एम ओ. नगर पंचायत बिलौआ को 20 हजार 400 रूपये की राशि आवंटित की गई है।

       सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में सी ई ओ. जनपद पंचायत मुरार को 2 लाख 7 हजार 925, सी ई ओ. जनपद पंचायत बरई को 13 लाख 58 हजार 225, सी ई ओ. जनपद पंचायत डबरा को 7 लाख 69 हजार 400, सी ई ओ. जनपद पंचायत भितरवार को 5 लाख 26 हजार रूपये जारी किये गये हैं। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम ग्वालियर को 41 लाख 95 हजार 225, सी एम ओ. नगर पालिका डबरा 4 लाख 63 हजार 450, सी एम ओ. नगर पंचायत आंतरी को एक लाख 6 हजार 400, नगर पंचायत बिलौआ को एक लाख 38 हजार 900 तथा छावनी बोर्ड मुरार को 43 हजार 350 रूपये की राशि आवंटित की गई है।

       राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में सी ई ओ. जनपद पंचायत मुरार को एक लाख 51 हजार 200, सी ई ओ. जनपद पंचायत बरई को 4 लाख 08 हजार 600, सी ई ओ. जनपद पंचायत डबरा को 2 लाख 42 हजार 400 तथा सी ई ओ. जनपद पंचायत भितरवार को एक लाख 60 हजार 800 रूपये, शहरी क्षेत्र के लिये आयुक्त नगर निगम ग्वालियर को 12 लाख 48 हजार, सी एम ओ. नगर पालिका डबरा को एक लाख 65 हजार, सी एम ओ. नगर पंचायत पिछोर को एक लाख 20 हजार, सी एम ओ. नगर पंचायत भितरवार को 62 हजार 400, सी एम ओ. आंतरी को 41 हजार 600 तथा सी एम ओ. बिलौआ को 70 हजार 200 रूपये की राशि आवंटित की गई है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: