शनिवार, 5 जून 2010

जनमंच में होंगी बातें जिन्दगी की- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

जनमंच में होंगी बातें जिन्दगी की- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

ग्वालियर 04 जून 10। मध्य प्रदेश एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्रदेश में एच आई वी/ एड्स संक्रमण से संबंधित आधारभूत जानकारी सामान्य जन को देने के उद्देश्य से मास मीडिया के अभिन्न अंग दूरदर्शन केन्द्र भोपाल द्वारा जनमंच कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रायोजित कार्यक्रम ''बातें जिन्दगी की'' का प्रसारण हर महीने के अंतिम (चौथे) शुक्रवार को सांय 5.30 बजे से 6.00 बजे तक किया जायेगा। एच आई व्ही./ एड्स विषय पर होने वाली इस रोचक परिचर्चा में युवा और एच आई व्ही./ एड्स से जुड़े मुद्दों पर मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉ. विनय मिश्रा, समिति में उपसंचालक सविता ठाकुर, नेहरू युवा केन्द्र के निदेशक श्री अरूण सरावगी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ए के. सक्सेना द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी जायेगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: