बुधवार, 28 जुलाई 2010

वन व राजस्व भूमि सीमा विवादों का निराकरण: संभाग के 2017 ग्रामों की सीमा पर लगे पक्के मुनारे

वन राजस्व भूमि सीमा विवादों का निराकरण: संभाग के 2017 ग्रामों की सीमा पर  लगे पक्के मुनारे

ग्वालियर 27 जुलाई 10/ संभाग में वन राजस्व भूमियों के सीमा विवादों का निराकरण अभियान बतौर किया गया है। संभाग के सभी पांच जिलों मे वन भूमि से लगे 2 हजार 17 ग्रामों में सीमा के सत्यापन उपरांत सीमा लाइन का निर्धारण करते हुए 20 हजार 233 पक्के मुनारे (सीमा चिन्ह) लगाये गये हैं। यह मुनारे गत मई माह तक लगाये जा चुके हैं।

       संभाग आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभाग के ग्वालियर जिले में वन सीमा से लगे 417 ग्रामों में सीमा लाइन का निर्धारण कर 3 हजार 923 पक्के मुनारे लगवाये गये हैं। इसी तरह शिवपुरी जिले में वन भूमि से सटे 560 ग्रामों की सीमा पर 14 हजार 611, गुना में 729 ग्रामों की सीमा पर एक हजार 515 व दतिया जिले में 80 ग्रामों की सीमा पर 184 पक्के मुनारे स्थापित कराये गये हैं।

       विदित हो ग्वालियर संभाग के कुल 5 हजार 45 ग्रामों में से 2 हजार 71 ग्रामों की सीमा वनभूमि से लगी है। वन विभाग के विभिन्न नोटीफिकेशन के आधार पर नक्शा संशोधित करने के उपरांत 2017 ग्रामों की सीमा सत्यापित कराई गई है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: