सोमवार, 10 अक्तूबर 2011

जन जन ने लिया बेटी बचाने का संकल्प -झलकियां

जन जन ने लिया बेटी बचाने का संकल्प
झलकियां
·                     मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच दीपप्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
·                     मुख्यमंत्री ने मंच पर देवियों के रूप में मौजूद कन्याओं का पूजन किया।
·                     सभी अतिथियों का विशाल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
·                     मुख्यमंत्री ने बेटियों के संरक्षण व पालनपोषण का संकल्प दिलाया।
·                     इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
·                     कृषि उपज मंडी प्रांगण में लगाया गया विशाल पंडाल भारी भीड़ से खचाखच भरा था।
·                     कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं तथा महिलाएं मौजूद थी।
·                     मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा महिला बाल विकास द्वारा महिला संशक्तिकरण संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
·                     लोक कलाकारों ने संगीतबध्द गीतों के माध्यम से बेटी के महत्व को प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
·                     प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनान्तर्गत 23 सड़को का लोकार्पण हुआ।
·                     इस मौके पर नाटक 'बेटी है तो कल है' की उत्कृष्ट प्रस्तुति हुई जिसे देखकर मुख्यमंत्री सहित उपस्थितजन मंत्रमुग्ध हो गए।
·                     मुख्यमंत्री ने अपने उदबोधन के पहले पीताम्बरा माई का जयकारा लगाया।
·                     कलाकारों द्वारा मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया।
·                     मांझी समाज ने 'बेटियों की नैया, कौन खिवईया, शिवराज भईया- शिवराज भईया की झांकी लगाई।
·                     मुस्लिम समाज ने भी बैनर लगाकर अभियान का समर्थन किया।
·                     एक- दो बेटियों के बाद आपरेशन कराने वाले माता-पिता सम्मानित किए गए।
·                     मुख्यमंत्री ने 'बेटी नहीं बचाओंगे तो बहू कहां से लाओगे' के नारे लगवायें।
·                     दतिया नगर मुख्यमंत्री के आगमन पर बिटियांमय हो गया।
·                     पूरे रास्ते में विभिन्न धर्मो और समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया तथा बेटी बचाओ अभियान में सहयोग की सहमति व्यक्त की।
·                     मुख्यमंत्री ने सफलता पूर्वक अपने दायित्वों के निर्वहन कर ही महिला महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल, लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमारी, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष श्रीमती सुषमा स्वराज, उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती, दिल्ली शीला दीक्षित, पश्चिम बंगाल सुश्री ममता बनर्जी तथा तमिलनाडू की मुख्यमंत्री सुश्री जयललिता का उदाहरण भी दिया।
·                     मुख्यमंत्री ने दतिया से भाण्डेर तक की सडक निर्माण के लिए 52 करोड रूपये की घोषणा की। उन्होंने लाला का ताल दतिया में वाटर र्स्पोटस, स्टेडियम और बैंडमिंटन कोर्ट राष्ट्रीय स्तर का बनवाने की भी घोषणा की।

कोई टिप्पणी नहीं: