रविवार, 12 फ़रवरी 2017

आज शहर को मिलेगा 122 करोड़ रूपए की तीन सड़कों का तोहफा

आज शहर को मिलेगा 122 करोड़ रूपए की तीन सड़कों का तोहफा

-
ग्वालियर | 12-फरवरी-2017
 
   
    ग्वालियर शहरवासियों को 122 करोड़ रूपए की लागत से बनाई गईं तीन सीमेंट कंक्रीट रोड़ों का तोहफा केन्द्रीय पंचायतीराज, पेयजल, स्वच्छता एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर 13 फरवरी को प्रात: 10 बजे विक्की फैक्ट्री तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह करेंगे।
कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, सांसद मुरैना श्री अनूप मिश्रा, विधायक ग्वालियर ग्रामीण श्री भारत सिंह कुशवाह, विधायक ग्वालियर दक्षिण श्री नारायण सिंह कुशवाह, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राकेश जादौन विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण संभाग क्रं.-2 श्री ज्ञानवर्धन मिश्रा ने बताया कि इन तीनों सीमेंट कंक्रीट रोड़ों के निर्माण पर कुल 122 करोड़ 2 लाख 50 हजार रूपए की राशि व्यय की गई है। जिनमें एन एच-3 चौधरी ढ़ाबा से विक्की फैक्ट्री जिसकी लम्बाई 7.94 कि.मी. है। इसकी कुल लागत 56 करोड़ 66 लाख 37 हजार है। इसी प्रकार विक्की फैक्ट्री से मालवा इंजीनियरिंग कॉलेज एन एच-75 तक कुल लम्बाई 6.60 कि.मी., इसकी कुल लागत 55 करोड़ 40 लाख 42 हजार तथा गाँधी रोड़ से न्यू कलेक्ट्रेट मार्ग जिसकी कुल लम्बाई 3 कि.मी. और लागत 9 करोड़ 95 लाख 71 हजार रूपए है।

कोई टिप्पणी नहीं: