सोमवार, 20 फ़रवरी 2017

झण्डा का पुरा युवा मण्डल द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

झण्डा का पुरा युवा मण्डल द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन


-
ग्वालियर | 20-फरवरी-2017
 
   
    भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र ग्वालियर के झण्डा का पुरा युवा मण्डल द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। झण्डा का पुरा में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करना चाहिए।
    कार्यक्रम में लम्बी कूद प्रतियोगिता में प्रथम श्री बृजेश कुशवाह, द्वितीय श्री धर्मवीर सिंह और तृतीय स्थान पर श्री गिर्राज कुशवाह को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री रघुवीर सिंह ने कहा कि बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती और प्रयास कभी असफल नहीं होते। मनुष्य को अच्छे कार्यों के लिये सदैव प्रयास करते रहना चाहिए।
    कार्यक्रम का संचालन युवा मण्डल अध्यक्ष श्री केदार कुशवाह ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री महेश कुशवाह, सर्वश्री नरेश कुशवाह, गिर्राज कुशवाह, नेतराम कुशवाह, संजय कुशवाह, सचिव श्री अरविंद कुशवाह, सहसचिव श्री राहुल कुशवाह, कोषाध्यक्ष श्री प्रेम कुशवाह, श्री विशाल कुशवाह तथा डॉ. मुकुल सिंह कुशवाह उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: